फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Orphanage Case: Hearing could not be held due to the presiding officer being on leave

यतीमखाना प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Orphanage Case: Hearing could not be held due to the presiding officer being on leave
यतीमखाना प्रकरण: पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से नहीं हो सकी सुनवाई
विज्ञापन

रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के तीन मुकदमों में पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों में 26 मई को सुनवाई होगी।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें बुधवार को तारीख नियत थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इन मामलों की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed