फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Order received but inflation stopped exports, MHEA sent letter to PM

उत्पादों की डिमांड पर महंगाई से परेशान हैं निर्यातक, आगे आया एमएचईए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Order received but inflation stopped exports, MHEA sent letter to PM
मुरादाबाद। विदेशों से ऑर्डर मिलने और उत्पादन बढ़ने के बाद भी महंगाई की वजह से निर्यातक परेशान हैं। कच्चे माल और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है। इसको लेकर मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान को ई-मेल के जरिए पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद की हर बड़ी-छोटी फैक्टरी में ऑर्डर हैं, लेकिन निर्यातक पहले से ही कच्चे माल की दरों में वृद्धि, कंटेनर की कमी, एमईआईएस रिफंड के न मिलने, रोडटेप स्कीम की दरें तय न होने आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। पत्र में लिखा है कि पेट्रोल व डीजल की अत्यधिक बढ़ी कीमतों के कारण माल भाड़े में वृद्धि, प्लास्टिक रॉ मैटीरियल में वृद्धि, कागज के दामों में वृद्धि से निर्यातकों की कमर टूट गई है। महंगाई के कारण वे अपने ऑर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed