फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Order put on hold following protest by BKU activists.

Moradabad News: भाकियू कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद आदेश स्थगित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Order put on hold following protest by BKU activists.
मूंढापांडे। सहकारी संघ मूंढापांडे की एफडीआर के ब्याज के 1.32 लाख रुपये पीसीयू खाते में ट्रांसफर करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने जिला सहकारी बैंक की दलपतपुर शाखा पर चार घंटे धरना दिया। सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) ने यहां पहुंचकर किसानों को बताया कि आदेश स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश कुमार के नेतृत्व में किसान मंगलवार सुबह 10 बजे दलपतपुर जिला सहकारी बैंक की शाखा पर पहुंचे। एआर (सहकारी समितियां), महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक के विरोध में नारेबाजी कर धरने पर बैठे गए। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि एआर ने सहकारी संघ मूंढापांडे की एफडीआर के 1.32 लाख पीसीयू खाते में ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं, इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक दलपतपुर के प्रबंधक सुनील मौर्य ने किसानों को बताया कि सहकारी संघ मूंढापांडे के संचालक मंडल व किसानों के विरोध के कारण यह आदेश वापस ले लिया गया है, लेकिन किसान नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक जिला स्तरीय उच्च अधिकारी उनके समक्ष आकर इसके वापस करने की घोषणा नही करेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। सूचना पर एआर अमरेंद्र कुमार एक बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विरोध के कारण आदेश स्थगित कर दिया गया है। जिस पर किसानों धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम विजय सिंह, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, माखन सिंह, राधेश्याम, नरेश प्रताप सिंह, जोगराज सिंह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, गुड्डू पाशा, अहमद जान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed