फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opposition to installation of mobile towers in populated areas

Moradabad News: आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of mobile towers in populated areas
बिलारी। मोहल्ला ठाकुरान वार्ड संख्या दस में आबादी के बीच टावर लगाने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। मोहल्ले की महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर आबादी के बीच टावर न लगाए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरान में आबादी के बीच एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जाना है, उसका मोहल्ले के लोग पहले से ही विरोध कर रहे हैं। तीन माह पहले भी तहसील में एसडीएम, नगरपालिका में ईओ और थाने में प्रभारी को ज्ञापन देकर लोगों ने आबादी के बीच मोबाइल कंपनी का टावर नहीं लगाने की मांग की थी। उस समय यह मामला शांत हो गया था लेकिन फिर दोबारा संबंधित प्लॉट के मालिक ने टावर लगवाने की कवायद शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह भाकियू मुलायम की नगर अध्यक्ष और मोहल्ला ठाकुरान की महिलाएं और पुरुष मुरादाबाद जाकर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से मिले तथा टावर न लगवाए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

अधिकारियों से मिलकर दोपहर को जब मोहल्ले के लोग अपने घर वापस आए, तब मौके पर संबंधित प्लॉट में टावर लगाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढे की खोदाई की जा रही थी। इसे देख मोहल्ले वाले भड़क गए और टावर लगाने के कार्य का विरोध करने लगे। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन ने मौके पर टावर लगाने के विरोध में जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर मोहल्ले के लोग उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गए। यहां भी मोहल्ले की अनेक महिलाएं पहुंच गईं और टावर न लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगीं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद शाम को लगभग साढ़े पांच बजे मोहल्ले की महिलाएं तहसील पहुंचकर एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिली और आबादी में टावर न लगने की मांग दोहराई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के मोहल्ला ठाकुरान वार्ड 10 के सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अली फारूकी ने बताया कि जनहित में आबादी के बीच किसी भी मोबाइल कंपनी का टावर नहीं लगना चाहिए। वह इस मामले में मोहल्ले के लोगों के साथ हैं। पता चला है कि भाकियू मुलायम के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरे घटनाक्रम से संगठन के जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed