फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opposition to entrusting election committee responsibilities to retired teachers

Moradabad News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को चुनाव समिति की जिम्मेदारी सौंपने पर विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Opposition to entrusting election committee responsibilities to retired teachers
मुरादाबाद। फुफुक्टा द्वारा बनाई गई गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव समिति के खिलाफ मुरादाबाद मंडल के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को डीएसएम कॉलेज कांठ में हुई बैठक में शिक्षकों ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

फुफुक्टा की निगरानी में 20 सितंबर को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव वर्धमान कॉलेज बिजनौर में प्रस्तावित है। फुफुक्टा ने इसके लिए पांच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। बृहस्पतिवार को कांठ में हुई बैठक की अध्यक्षता एआईफुक्टो के कोषाध्यक्ष प्रो. मोजपाल सिंह ने की। शिक्षक संघ हिंदू कॉलेज के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि बैठक में मुरादाबाद मंडल के 17 में से 15 कॉलेजों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें एसएम कॉलेज चंदौसी, आरबीडी कॉलेज बिजनौर के शिक्षक शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से सशक्त शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया है। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों की चुनाव समिति स्वीकार्य नहीं है। चुनाव समिति के सभी पदाधिकारी पुरुष हैं। इसलिए समिति में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की भोगोलिक स्थिति के दृष्टिगत चुनाव स्थल का निर्धारण मुरादाबाद जनपद में होना चाहिए। इस दौरान प्रो. सोमपाल सिंह, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. रमाकांत ठाकुर, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. पूजन प्रसाद, प्रो. अजय कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव की पारदर्शिता के लिए एआईफुक्टो को दखल देना चाहिए। रुटा और फुफुक्टा गुरु जंभेश्वर शिक्षक संघ के गठन के प्रयासों को कमजोर कर रहे हैं। चुनाव समिति को बदलवाने के लिए अपना मांगपत्र एआईफुक्टो के महासिचव को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राकेश कुमार, अध्यक्ष, हिंदू कॉलेज

शिक्षकों से कहा है कि वह अपना प्रस्ताव हमें भेज दें। इसके बाद हम फुफुक्टा पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि जो शिक्षकों के हित में हो, वह अमल में लाया जाए।
प्रो. मोजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष, एआईफुक्टो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed