फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opportunity to purchase 45 Awas Vikas houses; registration open until November 19.

Moradabad News: आवास विकास के 45 मकान खरीदने का मौका, 19 नवंबर तक पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to purchase 45 Awas Vikas houses; registration open until November 19.
मुरादाबाद। आवास विकास परिषद ने मझोला योजना संख्या-4, भाग-2 (विस्तार) में 45 सेमीफिनिश्ड मकानों के आवंटन के लिए ई-पंजीकरण शुरू कर दिया है। योजना के सेक्टर-12ए में 13 और सेक्टर-14 में 32 भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक लोग 19 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। भवनों की कीमत उनके आकार और स्थिति के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इनकी कीमत करीब 25.47 लाख रुपये से लेकर 97.45 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद की मझोला योजना दिल्ली रोड पर स्थित है। यह आवासीय परियोजना वर्ष 2021 से संचालित है और इसका कुल क्षेत्रफल 103.814 हेक्टेयर है। योजना में आवासीय भवनों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं के लिए भी व्यवस्था की गई है। अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने बताया कि रेलवे स्टेशन लगभग दो किलोमीटर, कलेक्ट्रेट छह किलोमीटर, विकास भवन आठ किलोमीटर और टीएमयू मेडिकल कॉलेज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। रेलवे बस स्टेशन सात किलोमीटर और मुख्य बाजार छह किलोमीटर दूर है। योजना में हनुमान वाटिका, बार मेमोरियल, राम वाटिका और संविधान पार्क भी हैं। भवनों का निर्माण पूरा होने की निर्धारित तारीख 25 अप्रैल 2029 बताई गई है।
विज्ञापन


मझोला योजना में भवनों की श्रेणी और अनुमानित कीमत
सेक्टर - भवन का प्रकार - भवनों की संख्या - अनुमानित कीमत
12ए - 90/162 - 10 - ₹97.45 लाख

12ए - 62/128 - 3 - ₹76.20 लाख

14 - 90/162 - 18 - ₹97.45 लाख
14 - 62/128 - 9 - ₹73.83 लाख से ₹79.53 लाख
14 - 27/40 - 5 - ₹25.47 लाख से ₹26.96 लाख



नोट: कीमत भवन की स्थिति के अनुसार अलग-अलग है। पार्क के सामने, कोने पर और आठ मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित भवनों के मूल्य में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed