{"_id":"6183cc9efac95529f70098c3","slug":"opium-smugglers-attacked-police-team-in-amroha-police-vehicle-damaged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अफीम तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, हाथापाई के बाद आरोपियों ने किया पथराव, दो कर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अफीम तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, हाथापाई के बाद आरोपियों ने किया पथराव, दो कर्मी जख्मी
Thu, 04 Nov 2021 05:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:35 PM IST
सार
हसनपुर में अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस कर्मियों से साथ हाथापाई की। जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस पर हमला हुआ है। हाथापाई के बाद पुलिस पर पथराव हुआ है। दो पुलिसकर्मी घटना में जख्मी हो गए हैं। पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार बवाली हिरासत में ले लिए हैं।
हसनपुर में अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस कर्मियों से साथ हाथापाई की। जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला काला शहीद खेबावन की है। यहां पर एक सरकारी शिक्षक का भाई पूर्व सभासद है। आरोप है कि वह अफीम की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि तस्करों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य बवालियो को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है।
बवाल की घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। सीओ सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों ने ईंट मारकर पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।