{"_id":"6a77928b53e33862ea0fba15","slug":"operation-of-contracted-buses-on-three-routes-suspended-services-to-resume-from-august-12-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-966090-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन बंद, 12 अगस्त से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन बंद, 12 अगस्त से चलेंगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रूट डायवर्जन की वजह से मुरादाबाद बस अड्डे से संचालित होने वाली 12 अनुबंधित बसों का संचालन फिलहाल बंद है। यह बसें धामपुर, अमरोहा और कौशांबी रूट पर संचालित थीं। अनुबंधित बस स्वामियों का कहना है कि अब बसों का संचालन 12 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि संचालन बंद होने के बाद तीन बसें पाकबड़ा में खड़ी हैं। वहीं, अन्य बसें आरटीओ कार्यालय के बाद और मुरादाबाद बस अड्डे पर खड़ी की गई हैं। फिलहाल इन बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 12 अगस्त से बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इन तीनों रूटों पर यात्रियों को नियमित बस सेवा मिलने की उम्मीद है।