{"_id":"67acfddeb973fd7ef3076c0d","slug":"open-drains-on-the-side-of-the-highway-are-inviting-accidents-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106701-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हादसे को दावत दे रहे हाईवे किनारे खुले नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हादसे को दावत दे रहे हाईवे किनारे खुले नाले
Thu, 13 Feb 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर बिलारी और निकटवर्ती सहसपुर गांव में हाईवे के किनारे खुले नाले हादसे को दावत दे रहे हैं। वाहन चालक की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खुले नाले ऊपर से ढकने के लिए न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ध्यान दे रहा है और न ही नगरपालिका परिषद बिलारी द्वारा इस समस्या की सुध ली जा रही है।
मुरादाबाद से आगरा को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बिलारी नगर की आबादी और बस स्टैंड इलाके के बीच से होकर गुजर रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान बिलारी नगर की सीमा में डाक बंगले से सहसपुर गांव तक बीच में डिवाइडर तो बना दिया गया लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस हाईवे के पूरब के किनारे के नाले और खुले मैन हॉल को ऊपर से नहीं ढका गया। हाईवे के पूरब के किनारे के गहरे और चौड़े जो नाले खुले हुए हैं उन्हीं के बराबर से होकर दो पहिया और चार पहिया वाहन गुजर रहे हैं।
हाईवे का खुला नाला दूर से न दिखने पर कभी भी तेज रफ्तार गुजरने वाले वाहन आगे वाले वाहन से बचाने की कोशिश में गहरे नाले में गिरकर बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। समय समय पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने एसडीएम बिलारी के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इस समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा है लेकिन मौके पर समस्या यथावत बनी हुई है। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन, भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष राजू चौहान, नागरिक मंच बिलारी के संयोजक संजय सक्सेना आदि की हाईवे प्राधिकरण, तहसील और नगरपालिका प्रशासन से मांग है कि बिलारी नगर क्षेत्र में हाईवे के पूरब की दिशा के खुले नाले और पुलियों को ढकवाया जाए।
विज्ञापन
थाने के निकट की खुली पुलिया और नाला
- बिलारी नगर में थाने के पास की पुलिया और नाला खुला हुआ है। यहीं से नगर के पैंठ बाजार को रास्ता भी जा रहा है। कुछ वाहन भी नाले के किनारे खड़े रहने से कभी-कभी यह नाला वाहन चालकों को नजर नहीं आता है। हाईवे के किनारे और खुले नाले के बीच में कोई दीवार भी बनी हुई नहीं है।
हर्षनगर श्मशान की खुली पुलिया और नाला
बिलारी नगर की सीमा पर हर्षनगर श्मशान घाट के सामने हाईवे के बिल्कुल किनारे पर काफी ऊंची खतरनाक पुलिया ऊपर से खुली हुई है। इसी पुलिया में हर्षनगर की ओर का आने वाला नाला भी खुला है। हाईवे से बिल्कुल सटी हुई खुली पुलिया का ढलान इतना खतरनाक है कि वाहन चालक की जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।
स्योंडारा मोड़ की खुली पुलिया और नाला
बिलारी नगर से दो किमी आगे सहसपुर गांव में हाईवे पर जो स्योंडारा मोड़ है इसके बिल्कुल किनारे पर पुलिया और नाला खुला हुआ है। इस मोड़ पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। खुली पुलिया और नाले के किनारे पर कोई दीवार भी बनी हुई नहीं है।
- उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे के किनारे नाले अभी तक कवर्ड न होने की बावत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजकर जानकारी ली जाएगी। शेष खुले नालों को ढकवाने के लिए नगरपालिका परिषद बिलारी से बात की जाएगी।