फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only sons murdered their mother for opposing a land dispute.

Moradabad News: जमीन बेचने का विरोध करने पर इकलौते बेटे ने कर दी मां की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Only sons murdered their mother for opposing a land dispute.
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे जमीन बेचने का विरोध करने पर इकलौते बेटे कपिल सैनी (35) ने अपनी मां सावित्री देवी (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल मां बेटे ही मौजूद थे। 16 घंटे तक आरोपी बेटा मां के शव के पास बैठा रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला की बेटी और अन्य रिश्तेदार आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी सावित्री देवी के पति ऋषिपाल की सात साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। सावित्री अपने इकलौते बेटे कपिल, पुत्रवधु ललिता, पोते-पोती वैभव, दीपांशी और आराध्या के साथ रह रही थी। बेटी रोशनी की शादी हो चुकी है। वह अपने पति के साथ ससुराल में ही रहती है। सावित्री के पति के नाम पर सात बीघा जमीन थी। पति की मृत्यु के बाद यह जमीन सावित्री के नाम हो गई थी। इसी जमीन पर कपिल खेतीबाड़ी करता था। पिछले कुछ दिनों से कपिल जमीन बेचने के लिए मां पर लगातार दबाव बना रहा था लेकिन मां ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर मां बेटे के बीच विवाद चल रहा था। कपिल शराब पीने का आदी है। इसलिए मां को डर था कि कहीं बेटा जमीन बेचकर सारा पैसा शराब में न उड़ा दे। दो दिन पहले कपिल की पत्नी ललिता अपने बेटे और बेटियों को लेकर मायके सिविल लाइंस के गौतम नगर चली गई थी।
विज्ञापन

जमीन बेचने का दबाव बनाया, इन्कार पर कर दी हत्या
शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे उसने फिर से अपनी मां पर दबाव बनाया कि वह जमीन बेच दे लेकिन मां ने इन्कार किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में ही बैठा रहा। उसने अपनी पत्नी और बहन को कॉल कर बताया कि जमीन पर गिरकर मां की मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रोशनी, ललिता और अन्य परिजन आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कपिल के साले योगेंद्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed