{"_id":"6154c5178ebc3e626c195212","slug":"only-public-representatives-missing-from-smart-city-meeting-city-news-mbd4044296141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट नजर नहीं आए जनप्रतिनधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट नजर नहीं आए जनप्रतिनधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बैठक से बुधवार को जनप्रतिनिधि गायब दिखाई दिए। इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो अनुपस्थित रहने वालों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए सबसे अहम प्रोजेक्ट है। वर्तमान में 807.17 करोड़ के 40 प्रोजेक्ट इसमें शामिल हैं। इस योजना में होने वाले विकास कार्यों पर मंथन के लिए एडवाइजरी कमेटी की बैठक होती है। सांसद, विधायक, मेयर, एमएलसी इस फोरम के सदस्य होते हैं जो बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देते हैं। उनके सुझाव पर काम होता है। बुधवार को सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे ये बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अफसोस कि इस बैठक में सिर्फ दो ही जनप्रतिनिधि पहुंचे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद डॉ. एसटी हसन, सदर विधायक रितेश गुप्ता, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी बैठक में उपस्थित नहीं रहे। स्मार्ट सिटी परियोजना के नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा के अनुसार बैठक की सूचना सभी को दी गई थी। ऐसे में यह भी जरूरी है कि बैठक की तिथि तय करने से पहले जन प्रतिनधियों से बात कर लेनी चाहिए ताकि बाद में ये हालात ना बनें।