फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One youth died in a collision between two bikes, the other in critical condition

Moradabad News: दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरे की नाजुक हालत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
One youth died in a collision between two bikes, the other in critical condition
मंडी धनौरा। कमेलपुर मार्ग पर ग्राम कलाली के निकट दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक मित्रपाल (30) निवासी ग्राम मुस्तफापुर नवादा की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम मुस्तफापुर नवादा निवासी मित्रपाल सिंह शुक्रवार की रात बाइक से कमेलपुर मार्ग से होते हुए अपने गांव की ओर आ रहा था। दूसरी ओर से बास्टा निवासी सुहैल बाइक से अपने कस्बे की ओर जा रहा था। ग्राम कलाली के मोड़ के पास दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन रात को ही दोनों को उपचार के लिए बाहर ले गए। देर रात इलाज के दौरान मित्रपाल की मौत हो गई। परिजनों ने मित्रपाल की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी पुलिस को दी। सुहैल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि मित्रपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed