फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One room, five classes of children, one teacher... this is a government school.

Moradabad News: एक कमरा, पांच क्लास के बच्चे, शिक्षक भी एक... यह सरकारी स्कूल है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
One room, five classes of children, one teacher... this is a government school.
मुरादाबाद। नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय भूड़ा किराए के दो कमरों में चल रहा है। इसमें भी एक कमरा जर्जर है। दूसरे कमरे में एक से लेकर पांच तक के कुल 40 बच्चे बैठते हैं। इन बच्चों के लिए शिक्षक भी एक ही है। स्कूल की ऐसी स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भूड़ा को संचालित होते हुए सात साल बीत गए लेकिन इसे अब तक न तो कोई अपना भवन मिला है और न ही आवश्यक संसाधन। इस विद्यालय में बेंच और डेस्क भी नहीं है। बच्चों को नीचे जमीन पर बैठना पड़ता है। एक छोटा सा ब्लैक बोर्ड है। एक शिक्षक के द्वारा अगल-अलग स्तर के बच्चों को पढ़ाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

भवन के अभाव में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार, हर एक कक्षा के लिए अगल-अलग कमरा होना चाहिए। हर एक कक्षा में शिक्षक होना अनिवार्य है लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जगह-जगह से टूटकर गिर रही छत
प्राथमिक विद्यालय भूड़ा के शिक्षक का कहना है कि पहले यह एक धर्मशाला थी। इसे किराए पर लिया गया है। इसमें दो कमरे हैं। एक कमरा जर्जर हो चुका है। छत जगह-जगह से टूटकर गिर रही है। इसलिए सभी बच्चों को एक कमरे में बैठाया जा रहा है। जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई थी। जांच के लिए अधिकारी आए थे। रिपोर्ट बनाकर भेजनी है।
00
विद्यालय में इन सुविधाओं का अभाव
विद्यालय में खेल का मैदान नहीं है।
विद्यालय में पुस्तकालय नहीं है।
बच्चों के लिए डेस्क और बेंच नहीं है।
प्राथमिक स्तर पर छात्र और शिक्षक का अनुपात 30:1 होना चाहिए।
00
कुछ स्कूल किराए के कमरे में संचालित किए जा रहे हैं। इसमें जो भी विद्यालय जर्जर हो रहे हैं, उन्हें दूसरी बिल्डिंग लेकर शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
- बुद्धप्रिय सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed