फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one person dies in road accident

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला अय्यूब अली(35) भगतपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी था। अय्यूब के परिवार में पत्नी अंजूम और तीन बच्चे अक्शा, सुमायरा और तैमूर हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अय्यूब अली के छोटे भाई महमूद अली पैरालाईसिस बीमारी से ग्रस्त है। सोमवार को अय्यूब भाई को दवा दिलाने के लिए बाइक से गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। जब इनकी बाइक पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हमीरपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में अय्यूब और महमूद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और वह दोनों को कांठ रोड स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां अय्यूब की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महमूद का उपचार चल रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed