फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one person arrested in dowery case

दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in dowery case
टांडा। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।22 दिसंबर को ग्राम इंड्रा थाना भोट निवासी अफसर अली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें आरोप था कि उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी बहन का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहरिया नरपत निवासी राशिद से कराया था लेकिन सुसराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 22 दिसंबर को उसके पति राशिद, ससुर आशक अली, आरिफ और बाबू ने उसकी बहन को जहर देकर हत्या कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और फरवरी माह में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की उक्त मामले में वांछित ससुर ग्राम में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त आशक अली को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई जहां से अग्रिम कार्यवाही के लिए रामपुर स्थिति न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया की उक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed