फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One more case registered against SP MP Azam Khan

और अब आजम खां के खिलाफ बकरी चुराने का मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Sep 2019 12:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 12 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
One more case registered against SP MP Azam Khan
आजम खां

सांसद आजम खां पर अब घर में बंधी बकरी और गाय खुलवाने के आरोप में फंस गए हैं। उन पर घर में बंधी तीन भैंस,  एक गाय, एक बछड़ा और चार बकरियों को खुलवाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप यतीमखाना, सरायगेट की नसीमा खातून ने लगाया है।

विज्ञापन


नसीमा खातून की तहरीर के आधार पर कोतवाली की पुलिस ने सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आले हसन, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारुकी, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत शानू, एसओजी के सिपाही धर्मेंद्र, इस्लाम ठेकेदार, मो. सालीम और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नसीमा खातून का कहना है कि वह सरायगेट स्थित वक्फ संख्या 157 यतीमखाना में दशकों से रहती थी। उसका भैंस और बकरी पालन का कारोबार था। उसने आरोप लगाया है कि 15 अक्तूबर 2016 की सुबह लगभग 4.30 बजे तत्कालीन मंत्री आजम खां के कहने पर तत्कालीन सीओ सिटी, वसीम रिजवी, जफर फारुकी, फसाहत शानू, इस्लाम ठेकेदार, एसओजी का सिपाही का धर्मेंद्र और सलीम सहित 25 अज्ञात लोग घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में घुसते ही इन लोगों ने धमकी देकर यह कहा कि यह जगह खाली करो, यहां आजम खां का स्कूल बनना है। अगर विरोध किया तो चरस के मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। देखते-देखते आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के कागज दिखाने पर उसे फाड़कर फेंक दिया। नसीमा खातून का आरोप है कि जफर फारुकी और वसीम रिजवी ने उसके पति बाबू अली को बुरी तरह से मारापीटा, जिनकी कुछ दिन के बाद मौत हो गई। सबको घर से बाहर निकालकर बुल्डोजर चलवा दिया।

आरोपियों ने घर में रखा हुआ चार तोले का दो हार, कानों के दो बुंदे, सोने की एक अंगूठी और सोने-चांदी की दो पायल भी खोलकर ले गए। जाते-जाते आरोपी तीन भैंसें, एक गाय, एक बछड़ा और चार बकरी भी खोलकर ले गए। कहने लगे कि ये पशु आजम खां की गोशाला में जाएंगे।

महिला का कहना है कि वह अपने बेटों को साथ मुकदमा दर्ज कराने थाने भी गई थी, लेकिन उस वक्त पुलिस ने वहां से भगा दिया था। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली की पुलिस ने  आईपीसी की धारा 452, 427, 389, 395, 448, 304, 504, 506, 120-बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भैंस खुलवाने के आरोप में आजम पर दर्ज हैं कई मुकदमे

यतीमखाना प्रकरण में सांसद आजम खां पर भैंस खुलवाने के कई मुकदमे दर्ज हैं। अब उनके खिलाफ भैंस के साथ, बछड़ा और बकरी खुलवाने की भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। यतीमखाना प्रकरण में पुलिस अब तक 12 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। 

यतीमखाना की जगह को खाली कराए जाने के बाद यहां पर रामपुर पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको पिछले दिनों आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) ने अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया था।

आजम पर अब तक 81 मुकदमे

आजम खां पर दर्ज मुकदमों की संख्या अब तक 81 के स्तर पर पहुंच गई है। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में उन पर 27 मुकदमें दर्ज हैं। यतीमखाना प्रकरण में मुकदमों की संख्या 12 पहुंच गई हैं। इसके अलावा शत्रु संपत्ति के मामले में दो, अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में दो, लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के 18, पड़ोसी के मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed