{"_id":"6591c6a612ff7a7201011cd8","slug":"one-mistake-leads-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-314025-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलती जेल का रास्ता दिखा देती है : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलती जेल का रास्ता दिखा देती है : धर्मवीर
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिर्फ एक गलती जेल का रास्ता दिखा देती है। इसके बाद पूरा परिवार परेशान हो जाता है। जेल से निकलने के बाद कैदियों को कोई गलती नहीं करना चाहिए, ताकि दोबारा जेल का मुंह न देखना पड़े। ये बातें प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में कैदियों संग संवाद के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि आपने जो अपराध किए हैं, उसकी सजा आपको मिल रही है, लेकिन भविष्य में यह गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। जेल से बाहर निकलने पर सही कार्य करें। जिससे किसी के परिवार को कोई भी दुख झेलना न पड़े। जब कोई बंदी जेल में होता है तो उसका पूरा परिवार रिहा कराने के लिए कचहरी और जेल का चक्कर काटता रहता है। इस बीच धन की बर्बादी के साथ परिवार को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। कैदी के परिवार से कोई शादी नहीं करना चाहता है। बुजुर्ग कैदियों को जेल मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष आकाश पाल एवं महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा 200 कंबल वितरित किए।
सभी कैदियों को हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड की पुस्तकें वितरित की गई। बंदियों को सलाह दी कि प्रतिदिन कैदियों को इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए। इसमें लिखी चौपाइयों का उच्चारण करने से व्यक्ति सीधा प्रभु से जुड़ जाता है। महिला कैदियों की परेशानियां भी मंत्री ने सुनी। महिला कैदियों को भी मिठाई फल वितरित किए गए। सभी कैदियों ने सही रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जेल मंत्री ने कहा कि जेल में एमएसएमई के तहत हुनर सीखने की व्यवस्था की गई है। नौजवान काम सीखे, पैसा कमाएं। घरवालों को कमाई का पैसा भेंजे। इस दौरान जिला महामंत्री राजन विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मंत्री सर्वेश पटेल, नवीन चौधरी, डॉ. जितेंद्र प्रजापति, जेलर प्रवन प्रताप, राजीव लोचन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री ने जेल में सुनीं मन की बात
प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम कैदियों के साथ सुनी। इस दौरान जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, जेल अधीक्षक एवं जेल कर्मचारी मौजूद थे।