फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One lakh rupees demanded by sending obscene video to the teacher

शिक्षक को वीडियो भेजकर मांगे एक लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees demanded by sending obscene video to the teacher
मुरादाबाद। साइबर ठग ने भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक से फोन पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिक्षक का कहना है कि आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक अश्लील वीडियो भेजी है, जिसे सोशल मीडिया पर वारयल करने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा है कि अगर शिक्षक ने उसे रुपये नहीं दिए तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी शिक्षक ने प्रार्थनापत्र में बताया कि दस अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो और चैट को भेजा गया। वीडियो को एडिट कर शिक्षक का चेहरा लगा दिया गया है। वीडियो को देखने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए। इसके कुछ देर बाद शिक्षक के फोन पर दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। एसएसपी पवन कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed