फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one lakh population face electricity problem

ट्रांसफार्मर में खराबी, परेशान रही एक लाख की आबादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
one lakh population face electricity problem
मुरादाबाद। मंडी समिति बिजलीघर में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र में साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रही। जिससे लाइनपार के पुतलीघर रोड, हनुमान नगर, प्रेम नगर, गायत्री नगर, प्रकाश नगर, मंडी समिति, एकता कालोनी, रामेश्वर कालोनी आदि इलाके प्रभावित हुए। इस दौरान बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बंद रही। जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान रहे। शुक्रवार सुबह सवा 6 बजे गायब हुई बिजली की आपूर्ति नौ बजे सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों में करीब एक लाख की आबादी है। अचानक सुबह सवा छह बजे 20 एमए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गायब होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। पानी की आपूर्ति भी रुक गई। उपभोक्ता बिजलीघर का फोन घनघनाने लगे। वहां के स्टाफ ने लोगों को समस्या से अवगत कराया। स्टाफ ने बताया कि बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर में आपूर्ति ठीक तरह से नहीं आ रही। इसके अलावा कुछ तकनीकी खामियों के चलते बिजली कटौती की गई। तीन घंटे तक लाइनमैन व अन्य स्टाफ काम में लगे रहे। तब जाकर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed