फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One km after hitting the policemen. The truck kept rolling till

Moradabad News: पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने के बाद एक किमी. तक दाैड़ाता रहा ट्रक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
One km after hitting the policemen. The truck kept rolling till
मुरादाबाद। जीरो प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मारने के बाद भी चालक ने ट्रक की रफ्तार कम नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों पुलिसकर्मी दूर तक घसीटते चले गए। हेड कांस्टेबल राजकुमार सिर के बल सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इसी कारण उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

वहीं सिपाही मनोज कुमार भी घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक रामपुर की ओर जाने के बजाय ट्रक लेकर शहर के अंदर की ओर भागा। करीब एक किलोमीटर तक चालक ने ट्रक दौड़ाया और भैसिया जाने वाले रास्ते पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। साथ ही चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल राजकुमार सिविल लाइंस के हरथला में पत्नी सुनीता, बेटे शिवम और सुरेंद्र के साथ रहते थे। रोज की तरह राजकुमार बुधवार सुबह घर से ड्यूटी पर निकले थे। राजकुमार कटघर के अलावा सिविल लाइंस थाने में भी तैनात रह चुके थे। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दाैड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हादसा होने का कारण तलाशने का प्रयास किया। इसके बाद सभी अधिकारी टीएमयू अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही मनोज कुमार का हालचाल लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर ही हेड कांस्टेबल राजकुमार को अंतिम सलामी दी गई। अफसरों ने उनके परिवार से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल के शव को बरेली स्थित पैतृक गांव के लिए भिजवा दिया गया।

00
खूनी जीरो प्वाइंट पर फिर हादसा
दलपतपुर जीरो प्वाइंट एक और हादसे का गवाह बना। इस बार हादसे ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। इससे पहले भी जीरो प्वाइंट पर हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कई बार मीटिंग की। दुर्घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया लेकिन हादसों पर अब तक रोक नहीं लग पाई है। एक साल में दस से ज्यादा लोगों की जीरो प्वाइंट पर हुए हादसों में जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed