फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one inspector and three soldiers suspended

एक दरोगा और तीन सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
one inspector and three soldiers suspended
मुरादाबाद। रिश्वत लेने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कटघर थाने के तीन सिपाही और एक दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सीओ हाईवे की जांच में चारों पर लगे आरोप सही पाए गए थे। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कटघर थाना के उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह, सिपाही राहुल यादव, गौरव कुमार, नितिन पर चौकी दस सराय क्षेत्र से मिट्टी या मलबे से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध वसूली करनेे, नशीले पदार्थों की बिक्री करानेे, मांस विक्रेताओं से अवैध धनराशि लेने की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने शिकायत की जांच सीओ हाईवे अनिल कुमार यादव को सौंपी थी। सीओ की जांच में चारों पर लगे आरोप सही पाए गए। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चारों पर लगे आरोपी की जांच सीओ हाईवे से कराई गई थी। आरोपी सही मिलने पर चारों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed