फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One injured in collision between two bikes on overbridge

Moradabad News: ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
One injured in collision between two bikes on overbridge
बिलारी। थाना क्षेत्र में सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिम के कोने पर बुधवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइकसवार गंभीर घायल हो गया। थाना बिलारी के अभनपुर गांव निवासी हरिओम सिंह अपनी बाइक से बिलारी से सामान लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान पर पहुंचा तभी सिरसी से बिलारी की ओर आ रहे विजयपुर गांव निवासी बाइकसवार राजेश कुमार ने हरिओम सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान हरिओम सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनके चेहरे पर काफी चोट आई। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से घायल हरिओम को इलाज के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed