{"_id":"5ee7b2598ebc3e43024fd403","slug":"one-death-in-road-accident-in-sambhal-thakurdwara-news-mbd352602347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईकें भिड़ने से राजमित्री की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईकें भिड़ने से राजमित्री की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
भोजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर है। राजमिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुर निवासी राजमिस्त्री रिंकू (35) मिलक पीपलसाना निवासी मजदूर ओमप्रकाश ग्राम पीपलसाना निवासी ग्रामीण के घर की चिनाई का काम कर रहा था। सोमवार की दोपहर को दोनों सिरसवां गौड़ गांव से लेेंटर डालने वाली मशीन तय कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। ग्राम नेकपुर के पास काशीपुर की दिशा से आई रही मोटरसाईकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मारी दी। जिससे रिंकू व दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
ओमप्रकाश व बिजनौर निवासी प्रमोद को चोटें आईं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल रिंकू व दूसरे बाइक चालक को चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कॉसमॉस अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजमिस्त्री रिंकू की मौत हो गई। मृतक की पत्नी नीतू सहित उसके परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था। मृृतक की छह वर्षीय पुत्री जीविका, पुत्र राजन पांच वर्ष, व अभि दो वर्ष हैं।