फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one death from infection found 104 new cases.

एकेडमी के सात पुलिस कर्मी समेत 104 नए कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
one death from infection found 104 new cases.
मुरादाबाद। शनिवार को टीएमयू में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना के 104 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें पुलिस एकेडमी के सात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की आंकड़ा बढ़कर 9961 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि टीएमयू में भर्ती बिजनौर निवासी 96 वर्षीय बुजुर्ग की दोपहर सवा दो बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 14 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। शनिवार को 1556 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 76 पॉजिटिव हैं। इनमें टीएमयू कैंपस से पांच लोग, जेल से एक बंदी, कोतवाली नगर से एक पुलिस कर्मी, बिलारी मिल के दो कर्मचारी और पुलिस एकेडमी से सात पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

बिलारी के मौसमपुर गांव में तीन साल की बच्ची और 13 साल की उसकी बहन, धर्मपुर में एक परिवार से सात साल की बच्ची समेत तीन सदस्य, दीन दयाल नगर से एक परिवार के दो सदस्य, कांशीराम नगर से एक परिवार से चार लोग, साहू नगला से एक परिवार से दो लोग पॉजिटिव आए हैं। भोजपुर के बहेड़ी गांव से 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा इंद्रा कालोनी, पीतल नगरी, मोबीन नगर, मंडी चौक, राम स्वरूप कालोनी, हरथला, लोक निर्माण विभाग की कालोनी, मानसरोवर कालोनी, कोठीवाल नगर, रेल विहार, अवंतिका कालोनी, चाऊ की बस्ती, आशियाना जलालपुर से लोग संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन के 1667 सैंपल लिए गए। इनमें आठ लोग पॉजिटिव मिले। बंगला गांव से दो, भोजपुर से दो, डिलारी से चार संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

103 मरीज ठीक भी हुए
मुरादाबाद। शनिवार को 103 मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 53 होम आइसोलेट मरीज थे। एमसीएच विंग से दो, विवेकानंद से 22, टीएमयू से सात, पीटीसी से आठ, रेलवे अस्पताल से एक, निजी अस्पतालों से 10 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed