{"_id":"61eb009f2c00ba715d039d7d","slug":"one-day-salary-of-five-medical-officers-stopped-moradabad-news-mbd41669742","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान भोजपुर, बिलारी व डिलारी के सात चिकित्साधिकारियों का कार्य शिथिल पाए जाने पर कार्य सुधार की चेतावनी दी गई। दैनिक कार्य समीक्षा में उपलब्धि कम प्राप्त होने पर सीएचसी कांठ व ताजपुर के पांच चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
डिलारी के चिकिस्ताधिकारी ने बताया कि कुछ ग्रामों के लोग मुरादाबाद की फर्मों/फैक्टरियों में सुबह ही कार्य करने निकल जाते हैं और देर रात उनकी वापसी हो पाती है। इस कारण उनका टीकाकरण छूट जाता है। इस पर उनका टीकाकरण नगर क्षेत्र की टीम द्वारा करने का आदेश दिया गया। बैठक में टीकाकरण कार्य से संबंधित अधिकारी व यूनिसेफ के डीएमसी मौजूद रहे।
--