फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One day salary of 11 doctors and 12 ANMs including DIOS stopped

डीआईओएस समेत 11 डॉक्टरों और 12 एएनएम का एक दिन का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
One day salary of 11 doctors and 12 ANMs including DIOS stopped
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के सभागार में कोरोना टीकाकरण की समीक्षा की गई, जिसमें प्रत्येक विकास खंड एवं नगरीय क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धि की समीक्षा की गई। सभी नगरीय क्षेत्रों में टीका कर्मियों के समय से कार्य स्थल पर न पहुंचने, कार्य में रुचि न लेने, अनुपस्थित रहने पर 11 डॉक्टरों और 12 एएनएम के एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में नगरीय क्षेत्र के 21 स्कूलों की सूची के अधिकांश स्कूल बंद मिलने पर वीसी ने जिला विद्यालय निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने का आदेश पारित करने के निर्देश दिए। वहीं एएनएम अंजली, संगीता रस्तौगी, सोनी देवी, अनीता, रिंकी सागर, पारूल गोयल, वंदना गौतम, पूजा रानी, पूजा सागर के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। गाड़ीखाना एवं लालबाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम मीनाक्षी शर्मा का दो दिन, एएनएम गमता, प्रभा अग्रवाल, डॉ. आरके सिंह का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नवाबपुरा एवं काशीराम नगर, कटघर के अपर शोध अधिकारी साबिर हुसैन का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीपीओ नगर क्षेत्र बाल विकास को मीटिंग में प्रतिभाग न करने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कांठ डॉ. राघव, डिलारी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश राणा एवं बिलारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार का भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मूंढापांडे से दो चिकित्सा अधिकारियों को ताजपुर में कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भोजपुर एवं बीपीएम भोजपुर को बैठक में प्रतिभाग न करने के लिए चेतावनी दी गई। कांठ क्षेत्र की महिला चिकित्सा अधिकारी को नगर क्षेत्र में भेजने के आदेश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी के तहत तैनात डॉ. अनुज एवं डॉ. फैयाज का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed