{"_id":"68b8a862d0669f862e0d085e","slug":"one-and-a-half-crore-approved-by-the-government-for-the-sports-ground-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109010-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में खेल मैदान के लिए शासन से मंजूर हुए डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में खेल मैदान के लिए शासन से मंजूर हुए डेढ़ करोड़
Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने बिलारी नगर में खेल मैदान के लिए डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
इस संबंध में लखनऊ से लौटे नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि नागरिकों की सहमति के आधार पर उचित स्थान का चयन कर बिलारी नगर में खेल मैदान विकसित किया जाएगा। फिलहाल इस कार्य के लिए शासन से डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। पालिका अध्यक्ष के अनुसार नगर में कई उचित स्थानों पर 83 अस्थायी खोखे बनवाने के लिए प्रदेश शासन से एक करोड़ 80 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। शीघ्र ही पात्र गरीबों और फल विक्रेताओं को यह अस्थायी खोखे शासन के नियमों के पालन में आवंटित किए जाएंगे।