{"_id":"6a0ccae606b16bbb92044279","slug":"on-the-third-big-tuesday-sunderkand-was-recited-at-chhajlat-kisan-tiraha-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113735-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीसरे बड़े मंगलवार को छजलैट किसान तिराहे पर हुआ सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीसरे बड़े मंगलवार को छजलैट किसान तिराहे पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
कांठ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान की ओर से छजलैट में किसान तिराहे पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अनुष्ठान का शुभारंभ श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान के संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी ने दीप प्रज्वलित कराकर किया। सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद संस्थान द्वारा सहयोगियों को स्मृति चिह्न और हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमान बाबा की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्थापक अरविंद चौधरी गुरु जी ने कहा कि हनुमान बाबा की पूजा करने मात्र से तमाम कष्टों का निवारण होता है। जिस घर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होता है, वहां हमेशा सुख-शांति रहती है। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों की गूंज रही। इस अवसर पर भाकियू नेता चौधरी यशपाल सिंह, अंगद चौहान, मनोज चौधरी, संदीप चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र सिंह, महेश बिश्नोई, मुकुल बिश्नोई, उत्तम सिंह, सुरजीत ढाका, प्रदीप भटनागर, मनी चौधरी,राजन चौधरी, वेद प्रकाश, महेश शर्मा, नेम प्रकाश, अतुल चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, नागेंद्र ढाका, वीरपाल ढाका, रतेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी, मुकेश भटनागर, सौरभ बिश्नोई आदि रहे।