फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Shab-e-Barat, forgiveness for sins was sought and ancestors were remembered.

Moradabad News: शब-ए-बरात पर मांगी गुनाहों की माफी, पुरखों को किया गया याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
On Shab-e-Barat, forgiveness for sins was sought and ancestors were remembered.
मुरादाबाद। शब-ए-बरात पर मंगलवार को गुनाहों की माफी के लिए सच्चे दिल से तौबा कर अपनी व बुजुर्गों की मगफिरत की दुआएं की गईं। रब को राजी करने के लिए रातभर इबादतगाहों में लोग इबादत करते रहे। साथ ही कब्रिस्तान पर जाकर दुनिया से रुखसत हो चुके पुरखों को पुरसा दिया गया। इबादतगाहों और मस्जिदों में पूरी रात कुरान की तिलावत व नाफिल नमाज का दौर चला। गलशहीद, ईदगाह, शेखलाउद्दीन, कचहरी वाले कब्रिस्तान, चक्कर की मिलक, पंडित नगला स्थित राईनी कब्रिस्तान और करूला समेत प्रमुख कब्रिस्तानों को रंग-बिरंगी झालरों से रोशन भी किया गया। यहां लोगों ने अपने पुरखों की कब्रों पर फूलों की चादर चढाई और उनकी मगफिरत की दुआएं की।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में अजमत-ए-इस्लाम की ओर से तंजीम फैजाने मुस्तफा काॅन्फ्रेंस हुई जिसमें रामपुर से आए काजी-ए-शरा सैयद फैजान ने अपनी तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि शब-ए-बरात मगफिरत की रात है। मुसलमानों को आपसी मोहब्बत के साथ देश में भाईचारे का माहौल बनाए रखना चाहिए। उन्होंने रमजान में सच्चे दिल से दुआ करने और नमाज की पाबंदी पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

जलसे की शुरुआत मदरसा जामिया नईमिया के मुफ्ती मकबूल नईमी की तिलावत से हुई। काशीपुर से आए मुफ्ती आजम ने कहा कि यह रात इबादत की है इसे बेवजह घूमने में जाया न करें। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती अरशद अली रजवी ने किया जबकि जामिया नईमिया के मुफ्ती अय्यूब ने अमन और शांति की दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दीनी और दुनियावी तालीम पर दिया जोर
मुरादाबाद। चक्कर की मिलक स्थित बड़ी मस्जिद में भी शब-ए-बरात के मौके पर जलसे का आयोजन हुआ। यहां मस्जिद के इमाम अनवार आलम ने दीनी और दुनियावी तालीम पर जोर दिया। नायब सदर मुफ्ती दानिश कादरी ने कहा कि शब-ए-बरात सिर्फ इबादत की रात नहीं बल्कि आत्म-सुधार का मौका है। उन्होंने युवाओं से अपने किरदार, सोच और आमाल को दुरुस्त करने की अपील की। जलसे में इरशाद सकलैनी, शफीक, अशरफ अली, रहमान, हाजी इकराम, यूसुफ कुरैशी, शाहनवाज, अजहर हसन, महमूद एजाज अजहरी, निजाम कादरी, इब्ने अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed