फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Karva Chauth, the honeymooners saw their moon

करवाचौथ पर सुहागिनों ने किया अपने चांद का दीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, the honeymooners saw their moon
मुरादाबाद। करवाचौथ पर बादलों के बीच छिपे चांद ने महिलाओं को काफी इंतजार करवाया। देर रात सुहागिन महिलाओं ने छलनी से अपने चांद का दीदार कर व्रत खोला। काफी महिलाओं ने इंटरनेट पर चांद निकलने का समय देखकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। लाल साड़ी, बालों में गजरे की महक और हाथों में रची सुर्ख लाल मेहंदी महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। महिलाओं ने गीता ज्ञान मंदिर, आवास विकास, टीडीआई सिटी, बुद्धि विहार में एक-दूसरे के करवा बदले और करवाचौथ की पूजा-अर्चना की। गीता ज्ञान मंदिर कोठीवाल नगर के मुख्य पुजारी पंडित गिरिजा भूषण मिश्र ने करवाचौथ की कथा सुनाई। भजन-कीर्तन कर महिलाओं ने बुजुर्गों के पैर छूकर सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी को साथ जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर उपहार दिया। आशियाना कॉलोनी में पार्क में सामूहिक रूप से करवाचौथ का व्रत मनाया। बाद में सोलह शृंगार से सजी सजनी ने अपने सुहाग के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। इस दौरान मनीषा छिल्लर, शिल्पा मक्कड़, नीलम भाटिया, प्रीति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा (महिला इकाई) के बैनरतले मोहल्ला कृष्णा आश्रम स्थित श्री शिव मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनी। आभा जौहरी ने करवाचौथ का महत्व बताया। इस दौरान अर्चना जौहरी, सुरभि जौहरी, सिमरन, नीता भारतीय, एकता, किरन सक्सेना, ममता साराभाई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश ने दिया सुकून
रविवार का दिन होने के कारण कामकाजी महिलाओं ने सुकून के साथ त्योहार मनाया। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो गई थी। काली माता मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, पुलिस लाइन स्थित राधाकृष्ण मंदिर, मनोकामना मंदिर में पति-पत्नी एक साथ पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने सुखी दांपत्य जीवन के साथ एक-दूसरे की लंबी उम्र की कामना की।
रेस्टोरेंट में लाल रंग की धूम
कई दंपतियों ने पूजा अर्चना करने के बाद रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनाया। रेस्टोरेंटों में विशेष तैयारी की गई थी। लाल-सफेद गुब्बारों के अलावा खुशबू वाली मोमबत्ती और रंगीन लाइट्स लगाई गई थीं। मध्यम संगीत ने खुशियों को दोगुना कर दिया।
सजे करवा ने मोहा मन
महिलाओं ने सादा करवा के अलावा डिजाइन वाला करवा खूब पसंद किया। पूजा की थाली को भी विभिन्न तरीकों से सजाया गया था। थाल, लोटा, दीपक और छलनी पर लेस, मोती लगाकर उसे आकर्षक बनाया गया। इसकी कीमत साढ़े पांच सौ रुपये तक थी।
ब्यूटी पार्लर पर किया इंतजार
करवाचौथ पर आकर्षक दिखने के लिए बहुत सी महिलाओं ने पहले से ही ब्यूटीपार्लर पर बुकिंग करवा रखी थी। रविवार को दोपहर से ही महिलाएं सजने के लिए वहां पहुंच गई थीं, लेकिन भीड़ के चलते उन्हें भी इंतजार करना पड़ा।

पूजन के बाद सेल्फी का दौर
शहर में रविवार को अलग ही नजारा था। एक साथ भजन कीर्तन किया गया। विधि विधान से पूजन करने के बाद सेल्फी का दौर चला। इन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी जबरदस्त रुझान रहा। बहुत से दंपतियों ने काम की व्यस्तता की वजह से दूसरे शहर में होने के कारण ऑनलाइन एक-दूसरे का दीदार कर करवाचौथ का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed