फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On demand, minor teenagers were sent to hotels for prostitution, couple arrested

नाबालिग किशोरियों से करा रहे थे देह व्यापार, पकड़ा गया दंपती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
On demand, minor teenagers were sent to hotels for prostitution, couple arrested
मुरादाबाद। होटल में रात बिताने वाले पैसे वालों की मांग पर देह व्यापार के लिए नाबालिग किशोरियों को भेजने वाले दंपती सहित तीन लोगों को मझोला पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं जिनमें तमाम नाबालिग किशोरियों के साथ ही उनकी मांग करने वाले ग्राहकों के नंबर होने का दावा पुलिस ने किया है। पूरा खेल पुलिस को रविवार रात सड़क पर बदहवास घूमती मिली एक नाबालिग किशोरी से पूछताछ के बाद खुला। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सड़क पर एक नाबालिग किशोरी बदहवास स्थिति में घूमती हुई मिली। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। वहां चाइल्ड लाइन वालों ने उससे उसकी हालत के बारे में पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कोठीवाल नगर निवासी विजय छाबड़ा और उसकी पत्नी मोना उसे काम दिलाने और 12 हजार रुपये मासिक देने की बात कहकर लाए थे। यहां आकर उसे और उस जैसी दूसरी लड़कियों को होटलों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन

किशोरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दंपती को पकड़ने के लिए योजना बनाई। बुधवार को सीओ हाईवे गणेश कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हडड्ी मिल के पास से पति-पत्नी समेत एक ड्राइवर आबिद को एक कार में पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर राशिद ने बताया कि वह ही कार से लड़कियों को होटल में छोड़ने और लेने जाता था। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह दिल्ली ने इन किशोरियों को रुपयों का लालच देकर लाते थे। उन्हें 12 हजार रुपये प्रति माह देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मंडी समिति के पीछे एकता विहार स्थित एक मकान में रखा जाता था। ग्राहक का फोन आने पर इन किशोरियों को स्टेशन रोड स्थित कुछ होटलों और दूसरी जगहों पर भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी इस समय बुद्धि विहार में रहने और एक गिफ्ट शॉप चलाते हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि विजय के साथ हमसाज मोना उसकी दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed