फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Bhai Dooj, the body of a young man was found hanging from his sister's dupatta.

Moradabad News: भैयादूज पर बहन के दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 24 Oct 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
On Bhai Dooj, the body of a young man was found hanging from his sister's dupatta.
बिलारी। मकरंदपुर गांव में धर्मपुर जलालपुर रोड के किनारे बाग में आम के पेड़ पर बृहस्पतिवार सुबह मजदूर सतेंद्र सिंह 28 वर्ष ग्राम महमूदा नगला का शव लटका मिला। पुलिस गृह कलह में मजदूर द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रही है जबकि परिजन किसी तरह की गृह कलह से स्पष्ट इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी के महमूदा नगला गांव निवासी कमल सिंह का बेटा सतेंद्र सिंह दिल्ली में कॉम्पलैक्स बनाने वाले एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही सतेंद्र दिवाली का त्योहार मनाने अपने गांव महमूदा नगला आया था। पता चला है कि बुधवार शाम सतेंद्र की अपने घरवालों से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। सतेंद्र खाना खाने के बाद देर रात दस बजे यह कहकर घर से निकल गया कि वह टहलने जा रहा है थोड़ी देर में लौटकर आएगा। आधी रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि पहले की तरह शायद चाचा के घर सो गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक भी सतेंद्र सिंह घर नहीं लौटा तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सतेंद्र का छोटा भाई मुलायम सिंह जब तलाशते हुए धर्मपुर जलालपुर रोड पर पहुंचा तब रोड के दक्षिण दिशा में स्थित आम के बाग में पेड़ पर सतेंद्र सिंह लटका हुआ दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही सतेंद्र के परिजन और अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस जीप मौके पर पहुंच गई। डायल 112 पुलिस कर्मियों की सूचना पर बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच की। थाना प्रभारी ने सतेंद्र के आम के पेड़ पर लटके हुए शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर सतेंद्र की मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सतेंद्र के गले में दुपटटे का फंदा कसा हुआ था और इसी दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। परिजनों से जानकारी करने पता चला कि यह दुपट्टा उसकी बहन प्रभा का था। सतेंद्र के भाई मुलायम सिंह ने बताया कि घर में सतेंद्र सिंह को लेकर कोई कलह नहीं थी। सतेंद्र सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बात समझ में नहीं आ रही है। उधर बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक सतेंद्र सिंह अभी अविवाहित था। शराब पीने को लेकर परिजन उसे डांटते थे। इसी बात को लेकर वह अपने को मानसिक तनाव में होना महसूस कर रहा था। सतेंद्र की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा।


सतेंद्र सिंह के पास भैयादूज का त्योहार खुशी के माहौल में मनाने की उसकी दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की हसरत अधूरी रह गई। सतेंद्र सिंह के परिवार में पिता कमल सिंह और माता ओमवती के अलावा दो छोटे भाई पप्पू सिंह और मुलायम सिंह हैं। तीनों भाईयों में किसी की अभी तक शादी नहीं हुई है। परिजन रिश्ता मिलने पर छह माह बाद सतेंद्र की शादी करने की योजना बना रहे थे। दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की शादी हो चुकी है। सतेंद्र बड़ा भाई होने के नाते दोनों बहनों को उससे बहुत उम्मीदे लगी रहती थीं। भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए प्रभा तो बुधवार शाम को ही अपने मायके पहुंच गई थी जबकि सुदर्शना बृहस्पतिवार सुबह ससुराल से मायके पहुंची। दोनों बहनें अपने मायके में भैयादूज का त्योहार मनाने की खुशियों के बीच तैयारियां कर रही थीं इसी बीच दुख भरा समाचार मिल गया कि सतेंद्र सिंह ने आम के बाग में पेड़ पर लटकर कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed