{"_id":"68128ce1b16ab3aaae0e756f","slug":"on-akshaya-tritiya-the-shine-of-gold-faded-in-the-markets-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-634538-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में फीकी रही सोने की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में फीकी रही सोने की चमक
विज्ञापन
मुरादाबाद। अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी की दुकानों प र बुधवार को ग्राहकों की हलचल रही। हालांकि, बीते कुछ महीनों में लगातार सोने के दामों में बढ़ोतरी के कारण खरीद पर असर पड़ा। अक्षय तृतीया पर लोग खरीदारी के लिए निकले, लेकिन सोने की चमक पिछले साल की तुलना में फीकी रही। व्यापारियों ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में सिर्फ 60 फीसदी ही कारोबार हुआ।
परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते इस बार ग्राहकों ने भले ही भारी मात्रा में नहीं, लेकिन सोने की खरीदारी करके इस रिवाज को बनाए रखा। लोगों ने ज्यादातर छोटे आभूषण जैसे, अंगूठी, लॉकेट व छोटे झुमके की खरीदारी की। मंडी चौक, गंज बाजार, कांठ रोड व अन्य इलाकों में स्थित आभूषण की दुकानों व शोरूम पर ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे।
दुकानदार शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले सालों के मुताबिक इस साल बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि पिछले बीते दिनों के मुकाबले अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने के दाम 2000 रुपये प्रति तोला गिरे हैं। साथ ही इस मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में विशेष छूट रखी गई। इसके बाद भी कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। लोगों ने जो गहने बनवाए, उनमें वजन से ज्यादा डिजायन पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
- अक्षय त़ृतीया के अवसर पर सुबह से ही ग्राहक खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। जहां पिछले कई दिनों से दुकानों में सन्नाटा देखने को मिल रहा था, वहीं इस शुभ अवसर पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि कारोबार ज्यादा नहीं हुआ है। - ऋषभ अग्रवाल, सराफ
इस अवसर पर पिछले कुछ महीनों की तुलना में ठीक बिक्री हुई। यदि सोने के दाम कम रहते तो बाजार में ज्यादा रौनक देखने को मिलती। अक्षय तृतीया ने व्यापारियों को थोड़ी राहत दी है। - देव नंदन अग्रवाल, सराफ