फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   old women can do free journey in roadwas buses

रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की तैयारी, डाटा बना कर रहे कंडक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
old women can do free journey in roadwas buses
मुरादाबाद। विधान सभा चुनाव के बाद शासन ने 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुरादाबाद परिक्षेत्र के कंडक्टर डाटा तैयार कर रहे हैं। प्रतिदिन क्षेत्रीय प्रबंधक को एक रिपोर्ट सौंपी जा रही है। इसमें स्पष्ट किया जा रहा है कि कुल यात्रियों में से बुजुर्ग महिलाओं की संख्या कितनी है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर से यह रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुरादाबाद क्षेत्र की 694 बसों में रोजाना 1.20 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें से औसतन 8400 बुजुर्ग महिलाएं हैं। ज्ञात हो कि प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह ने दो सप्ताह पहले रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक कर 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सफर कराने का निर्देश दिया था। मुफ्त सफर कराने पर शासन ने प्रतिपूर्ति हासिल करने का भी सुझाव तैयार किया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए एक माह में 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद बुजुर्ग महिलाएं उस महीने में जितनी बार चाहे, बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने राजस्थान की तर्ज पर महिलाओं को यह सुविधा देने की तैयारी शुरू की है। आरएम मुरादाबाद दीपक चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग महिलाएं साधारण बसों के अलावा जनरथ (एसी बस) में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed