{"_id":"17878aafed43b92ca1a0e0ebf6162719","slug":"old-woman-murder-in-bhagatpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगतपुर के गांव में गला घोंटकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगतपुर के गांव में गला घोंटकर महिला की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव
विज्ञापन
मुड़िया द्वितीय उर्फ गंजोवाली में रविवार की रात एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश घर में पड़ी मिली तो परिवार में कोहराम मच
गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को
भेज दिया।
देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शक के घिरे में आई दो करीबियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुड़िया द्घितीय उर्फ गंजो वाली गांव निवासी मो. इनायतुल्ला उत्तराखंड के पीरूमदारा स्थित एक दरगाह पर रहते हैं।
गांव में उनकी पत्नी भूरी (50) परिजनों के साथ रहती थी। रविवार की रात भूरी घर के बाहर बने कमरे में सोई थी। सोमवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने के कारण परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो भूरी बेसुध पड़ी थी। नजदीक से देखा तो भूरी की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भूरी के पति इनायतुल्ला भी गांव पहुंच गए। खबर मिलने पर एसओ भगतपुर अखिलेश प्रधान भी फोर्स संग पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीण से पूछताछ की। गांव में जांच पड़ताल की।
बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूेर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। एसएसपी निनित तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।