फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   OLD WOMAN DIES IN ROAD ACCIDENT

स्कूटी के पीछे बैठी वृद्वा को आई झपकी, स्कूटी से गिर कर वृद्वा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
OLD WOMAN DIES IN ROAD ACCIDENT
मुरादाबाद। झपकी आने पर स्कूटी सवार वृद्धा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक घायल मां को उपचार के लिए कई अस्पताल दौड़ा, लेकिन किसी ने भी घायल को भर्ती नहीं किया। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी 60 वर्षीय सावंती देवी बेटे अनमोल के साथ अपने मायके अमरोहा जा रहीं थीं। उनके पति भगवान सिंह की मौत करीब चार माह पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला को अपने मायके जाना होता है। लॉकडाउन के चलते वृद्धा इस रस्म को पूरा नहीं कर सकी। इस रस्म को निभाने के लिए बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर मायके जा रही थी। पाकबड़ा के पास झपकी आने पर वृद्धा स्कूटी से गिर गई। हादसे में वृद्धा के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, बेटा स्कूटी चलाते हुए करीब पांच सौ मीटर आगे निकल गया। उसने जब पीछे पलटकर देखा तो उसे हादसे की जानकारी हुई। स्कूटी सवार लौटा तो उसे मां घायल अवस्था में मिलीं। युवक वृद्धा को कई अस्पताल ले गया, लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से उसे भर्ती नहीं किया। इस कारण वृद्धा को उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। युवक बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed