{"_id":"6adbccf00314ee1d0800f394","slug":"old-rules-discussed-at-the-jamiat-ul-quraish-committee-panchayat-moradabad-news-c-279-1-mo11005-117735-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमियत अल कुरैश कमेटी की पंचायत में पुराने नियमों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमियत अल कुरैश कमेटी की पंचायत में पुराने नियमों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जमियत अल कुरैश कमेटी की पंचायत नमाज-ए-असर के बाद शुरू हुई। पंचायत में करीब ढाई साल पहले ठाकुरद्वारा में हुई महापंचायत में बनाए गए नियमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर सामने आए मतभेदों पर भी चर्चा हुई।
लोगों ने विचार रखा कि अन्य स्थानों पर हुए मतभेदों का असर ठाकुरद्वारा में नहीं पड़ना चाहिए और बिरादरी में आपसी सहमति व एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। पंचायत में बिरादरी से राय मांगी गई कि पहले से चल रहे कार्य को यथावत जारी रखा जाए या उसे बंद कर दिया जाए। किसी ने भी काम बंद करने के पक्ष में अपनी राय नहीं रखी।
इसके बाद सहमति बनी कि कमेटी का कार्य पहले की तरह जारी रखा जाएगा और पूर्व में निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा। सभी ने बिरादरी के हित में आपसी सहयोग, एकता और नियमों के पालन पर जोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने वाले को कुरैशी मैरिज हॉल में शादी नहीं करने दी जाएगी। इमाम निकाह और जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाएंगे। कब्रिस्तान में दफन भी नहीं होने देंगे। पंचायत में बिरादरी के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने और पूर्व निर्धारित 11 लोगों को बढ़ाकर 20 की संख्या कर दी है।
विज्ञापन
पंचायत में कमेटी के सदर हाजी याकूब कुरैशी, हाजी सिद्दीक साहब, हाजी मुजीब मंत्री, मेंबर दबीर, हाजी इस्लाम, हाजी अखलाक कुरैशी, हाजी नसीम हजरत, हाजी शमीम, हाजी नफीस, हाजी अजीम मेंबर, हाजी अतीक, नेता इंतिज़ार, नेता मोईन कुरैशी, जहांगीर कुरैशी, हाफिज शमीम, हाजी इशाक, हाफिज फैजान, भूरा कुरैशी, अशरफ मामा, हाजी तौफीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।