{"_id":"644ad5e5b164bc0ec10b8235","slug":"old-man-found-hanging-in-ganj-market-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-129417-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंज बाजार में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंज बाजार में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बाजार गंज में बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका मिला है। बृहस्पतिवार रात परिजन घर लौटे तो इसकी जानकारी हो सकी। पुलिस और फोरेंसिक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि बरेली के सिरौली निवासी भगवानदास गुप्ता (60) कोतवाली क्षेत्र के गंज बाजार में किराये पर रहते थे। वह कटरानाज में परचून की दुकान पर नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को पत्नी मीरा और बेटी रिंकी सिरौली गईं थीं। रात करीब आठ बजे मां बेटी लौटीं तो भगवानदास के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने आस पड़ाेस के लोगों को सूचना दी। तब खिड़की से झांक देखा तो भगवान दास गुप्ता का शव फंदे से दुपट्टे के जरिए लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।