फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   old factory seal in nagfani aera

एमडीए ने नागफनी क्षेत्र में सील की पुरानी फैक्टरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
old factory seal in nagfani aera
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र स्थित एक पुरानी फैक्टरी के भीतर प्लाटिंग किए जाने की सूचना पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंच कर फैक्टरी को सील कर दिया। एमडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्लाटिंग करने वालों में घबराहट का माहौल है।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दसवां घाट के पास पुरानी घनी आबादी के बीच पैरामाउंट एक्सपोर्ट फर्म है। फर्म के स्वामी ने लगभग 5000 वर्ग गज में पुरानी फैक्टरी को तोड़कर समतल कर दिया गया था। टीम ने मौके पर पहुंच जब उस स्थान का स्वीकृत ले आउट मांगा तो वह नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर भवन को सील करने की कार्रवाई कर दी गई। वीसी ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह अवैध कॉलोनियों में किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण में यह जानकारी अवश्य कर लें कि संबंधित कॉलोनी प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। ऐसा न करने पर प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत नहीं किया जाएगा। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य किए जाने पर प्राधिकरण प्रशासन उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed