{"_id":"6a6280144d5cf7097b0e89ff","slug":"officials-inspected-the-site-of-waterlogging-on-the-highway-in-sahaspur-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112599-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमर उजाला की खबर का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमर उजाला की खबर का असर
Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में बारिश में हाईवे पर लगातार जलभराव की समस्या का समाधान करने को आखिरकार हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी गंभीर हुए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर आकर जांच की और विशेष अभियान चलाकर नाले की सफाई के निर्देश दिए।
मुरादाबाद से आगरा को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के सहसपुर गांव की आबादी के बीच में होकर जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आबादी क्षेत्र में बीच में डिवाइडर बनाने के अलावा दोनों ओर नाले भी बना दिए हैं ताकि हाईवे का पानी नालों में होकर आसानी से तालाब में पहुंच जाए। सहसपुर गांव में हाईवे के पश्चिम की ओर हाईवे प्राधिकरण और ग्राम पंचायत सहसपुर की ओर से अपने अलग-अलग नाले बनाए गए हैं लेकिन दोनों ही नाले मलबे से पटे हुए हैं और लंबे समय से इन नालों की सफाई भी नहीं हो पाई है।
सप्ताह भर पहले मानसूनी बारिश शुरू होते ही आगरा हाईवे के पश्चिमी किनारे पर लगातार जलभराव शुरू हो गया। हाईवे के पश्चिमी किनारे के दुकानदारों गुलाम मोहम्मद, हिफजुर्रहमान, मोहम्मद शोएब, शाने आलम, वसीम अहमद और लवी आदि ने बताया कि बारिश होते ही उनकी दुकानों के आगे हाईवे पर जलभराव हो जाता है। जलभराव से जहां ग्राहक दुकान पर नहीं आते वहीं निकट की आबादी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कंसल्टेंट और ठेकेदार के अलावा पंचायतराज विभाग से एडीओ पंचायत शकील अहमद और ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक शगुफ्ता सलीम अंसारी के प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम अंसारी अनेक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान तय पाया कि हाईवे के पश्चिम में स्थित मलबे से बंद पड़े अपने-अपने नाले की हाईवे प्राधिकरण और ग्राम पंचायत द्वारा सफाई कराई जाएगी। नाले की सफाई के बाद पानी नीलबाग की ओर स्थित तालाब तक पहुंचाया जाएगा। जांच में यह भी पता चला कि ग्राम पंचायत सहसपुर की ओर से कर्बला रोड पर जो नाला बनवाया जा रहा है वह अभी तक अधूरा रहने से भी पानी निकासी को लेकर जनसमस्या बनी हुई है।