फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officials are assessing the audit report of Kuchavali cooperative society scam

Moradabad News: कुचावली सहकारी समिति के घोटाले की ऑडिट रिपोर्ट का आकलन कर रहे अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Officials are assessing the audit report of Kuchavali cooperative society scam
मुरादाबाद। कुचावली बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति छजलैट में हुए घोटाले की ऑडिट रिपोर्ट का विभागीय अधिकारी आकलन कर रहे हैं। लाखों के घोटाले के मामले में छह साल पहले तत्कालीन सचिव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था लेकिन अब उनका निधन हाे चुका है। ऑडिट रिपोर्ट में किसानों से धनराशि लेकर हड़पने और उन्हें फर्जी रसीदें थमाने काे आरोप है। ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद समिति में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विकास खंड छजलैट की कुचावली बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति में 2017-18 में लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। इस मामले में विभागीय जांच के बाद तत्कालीन सचिव राघवेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सचिव के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इस बारे में एडीसीओ रमेश यादव ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। काफी दिनों बाद ऑडिट रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

तत्कालीन सचिव का निधन हो चुका है। रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। आरोप है कि किसानों से पैसा लेकर समिति के पदाधिकारियों ने उसे हड़प लिया। किसानों को जो रसीदें दी गईं वह जांच में फर्जी पाई गईं। समिति का कार्य अपने सदस्य किसानों को नकद ऋण, बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

समिति की आर्थिक क्षमता दो करोड़
एआर कोऑपरेटिव अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कुचावली बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति की आर्थिक क्षमता करीब दो करोड़ की है। यह घोटाला पुराना है। इस मामले में पुरानी रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा। ज्येष्ठ लेखा परीक्षक ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का ऑडिट पेश किया है। ऑडिट के दौरान 74 आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। तत्कालीन सचिव राघवेंद्र शर्मा पर 39.67 लाख के गबन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article