फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers should continuously review court proceedings: Commissioner

अफसर कोर्ट की कार्यवाहियों की निरंतर समीक्षा करें : कमिश्नर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Officers should continuously review court proceedings: Commissioner
मुरादाबाद। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कर-करेत्तर और राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा की, जिसमें रियल टाइम खतौनी, ई-खसरा पड़ताल, चकबंदी विभाग के न्यायिक कार्याे की समीक्षा, निर्विविवाद विरासत आदि विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


कमिश्नर ने वाहन कर, माल यात्रीकर में मुरादाबाद के संबंधित अधिकारी को प्रगति सुनिश्चित कर स्थिति में सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत से संबंधित लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारित किया जाए। भू-राजस्व के संबंध में धारा 24 के तहत उन्होंने सभी एडीएम वित्त एवं राजस्व को पैमाइश के दौरान एकसी माप तालिका रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश संहिता 2006 की धारा 24, धारा 80, धारा 34, धारा 116 के लंबित वादों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोर्ट की कार्यवाहियों की निरंतर समीक्षा करें, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों से बचें। बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कमिश्नरी के दिए गए आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed