{"_id":"604147e78ebc3ee6487f04f1","slug":"officers-should-be-alert-about-panchayat-elections-illegal-property-of-criminals-should-be-seized-city-news-mbd381795795","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट रहें अफसर, माफिया की जब्त किए जाए अवैध संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट रहें अफसर, माफिया की जब्त किए जाए अवैध संपत्ति
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन में अधीनस्थ अफसर संग बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त पुलिस के लिए चुनौतियों भरा रहेगा। पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी त्योहार भी हैं। ऐसे में पुलिस को पहले से अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने था कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के गांव से संभावित उम्मीदवारों, पहले चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार और ऐसे लोग जो चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी कर सकते हैं। उनकी जानकारी पहले से जुटा ली जाए। इसके अलावा अधिकारी भी बीच बीच में मतदान केंद्रों और गांवों भ्रमण करें और गांव गांव जाकर जनता से संवाद करें। उनकी समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण भी करें। उन्होंने कहा कि त्योहार पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती जाए। बीच बीच में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए। ताकी छतों पर रखे ईंट पत्थर चेक किए जाएं। जिन छतों पर ईंट पत्थर रखें मिले। उनके मकानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाए। अवैध शराब, अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों की लिस्ट तैयार की जाए। उन पर निगरानी की जाए। अगर कोई अवैध धंधे में लिप्त पाया जाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करें तो उसे बख्शा नहीं जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार, सीओ इंदू सिद्घार्थ समेत अन्य अधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।