फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   officers faith on report in issue of two persons death

करंट लगने से दो लोगों की मौत का मामला:

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
officers faith on report in issue of two persons death
मुरादाबाद। दो लोगों की मौत के लिए जिम्मेदारों को क्लीनचिट देने की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने रात के अंधेरे में मौके पर पहुंच कर जांच की और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने टीम के सदस्यों को बिजली लाइनमैनों की लापरवाही बताई, बावजूद इसके टीम ने उनके बयानों को दरकिनार कर रिपोर्ट सौंप दी। अब चीफ इंजीनियर का कहना है कि मौके पर क्या हुआ, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। रिपोर्ट मायने रखती है, रिपोर्ट में अवैध रूप से ई रिक्शा चार्जिंग से हादसा होना बताया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के मिलक मनकरा गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया था। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया था। इसके बाद दस हजार रुपये लेकर उसे मौके से ही छोड़ दिया था। ग्रामीणों का आरोप है लाइन मैन जगतपाल और शाने आलम ने नशे की हालत में एलटी लाइन से एचटी लाइन जोड़ दी थी। जिससे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज बिजली दौड़ गई थी। करंट की चपेट में आकर नन्हू सिंह और डोरी लाल सैनी की मौत हो गई थी। इस मामले में एक्सईएन रोहताश सिंह, भीतखेड़ा बिजलीघर के जेई और लाइनमैन जगत पाल व शाने आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय को सौंपी गई थी। निदेशालय की टीम ने बुधवार रात करीब दस बजे गांव पहुंचकर जांच शुरू की। उस वक्त गांव में न तो इतना उजाला था और न ही इतने लोग मिल सके। टीम ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए। डोरी लाल और नन्हू सिंह के परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने पूरा घटनाक्रम टीम को समझाया था। इसके बाद रात में ही लौट आई और सुबह होते ही रिपोर्ट तैयार कर बिजली निगम के अधिकारियों को सौंप दी। जिस पर अधिकारियों के आंखें मूंदकर विश्वास कर लिया है। दो लोगों की मौत के लिए जिम्मेदारों को क्लीनचिट देने की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed