{"_id":"67824c741987190bf401d6dd","slug":"officers-and-complainant-did-not-reach-village-chaupal-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-106701-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी और फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी और फरियादी
Sat, 11 Jan 2025 09:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत शिवनगर और किशनपुर गांवड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह के साथ एडीओ कृषि नोवहार सिंह और सहकारिता राम आशीष प्रजापति भी पहुंचे। उन्होंने दोनों स्थानों पर ग्राम चौपाल में आए ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौन-कौन सी योजनाएं किस-किस वर्ग के लिए चलाई जा रही हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का पात्रता के आधार पर लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम चौपाल में पूर्ति निरीक्षक भी पहुंचे। लेकिन अन्य विभागों राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग आदि से कोई भी आधिकारिक कर्मचारी वहां नहीं आया, जिससे इन विभागों से संबंधित समस्याओं को नहीं रखा जा सका। दोनों स्थानों पर आयोजित ग्राम चौपाल में कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं आया। एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग के अधिकारी ही आए थे। अन्य किसी विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी यहां पर नहीं आया। कोई समस्या भी किसी ने नहीं रखी। ग्राम चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी जयलाल शर्मा, ग्राम प्रधान अकरम हुसैन आदि भी मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन