फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   of course you may action.. we want akhilesh

बेशक करो कार्रवाई .. हमें अखिलेश चाहिए शिवपाल नहीं

Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
of course you may action.. we want akhilesh
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा में टॉप लेवल पर मची घमासान का असर स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा। पार्टी संगठन तेजी से दो खेमों (शिवपाल- अखिलेश) में बंटता जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी समेत तीन पदाधिकारियों ने सोमवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए।
विज्ञापन


सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव फरमान अली और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नौशाद पाशा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। हालांकि सीएम के इंकार के बाद जिलाध्यक्ष हाजी इकराम अपना इस्तीफा जेब में वापस डाल लाए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में सोमवार को मुरादाबाद निवासी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नौशाद पाशा और युवजन सभा के प्रदेश सचिव फरमान अली ने लखनऊ में अपने इस्तीफे पार्टी नेतृत्व को सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ने सीएम के नेतृत्व में निष्ठा जताते हुए कहा कि बाकी किसी का भी (शिवपाल यादव) नेतृत्व उन्हें मंजूर नहीं है। फरमान और नौशाद के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी भी सोमवार को इस्तीफा लेकर लखनऊ पहुंचे।

लेकिन उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष (शिवपाल यादव) को देने के बजाए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपा। हाजी इकराम ने भी इस्तीफे में अखिलेश यादव को दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है।


साफ कहा है कि यदि अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो उन्हें भी जिलाध्यक्ष नहीं रहना है। हालांकि बाद में हाजी इकराम अपना इस्तीफा वापस ले आए। उनका कहना है कि सीएम ने उन्हें इस्तीफा देने से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed