फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Odd statement of SP MP Dr. S. T. Hasan, said disaster coming due to interference in Shariat

सपा सांसद का अटपटा बयान, बोले-शरीयत में दखल से आफतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Odd statement of SP MP Dr. S. T. Hasan, said disaster coming due to interference in Shariat
सपा सांसद का अटपटा बयान, बोले- शरीयत में दखल से आ रहीं आसमानी आफतें
विज्ञापन

- जब आसमान वाला इंसाफ करता है तो कोई इफ एंड बट नहीं होता : डॉ. हसन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा सांसद डा. एसटी हसन का एक और बयान वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद ने कोरोना संक्रमण और ताउते, यास सरीखे तूफानों के लिए इशारों में भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि शरीयत में दखल देने से आसमानी आफतें आ रही हैं। जब आसमान वाला इंसाफ करता है तो इसमें कोई इफ एंड बट नहीं होता है। अभी और आसमानी आफतों के आने का अंदेशा है।

वायरल वीडियो में मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि हर आदमी को अपनी पीठ थपथपाने का हक है, लेकिन इन सात सालों में जितनी नाइंसाफी लोगों के साथ हुई उतनी कभी नहीं हुई। पिछले सात साल में सरकार ने सिर्फ धार्मिक भेदभाव पैदा करने वाले कानून बनाए। सरकार की नाइंसाफी की वजह से महामारी और दस दिन में दो बार तूफान आ चुके हैं। श्मशानों में लकड़ियां तक नहीं मिलीं। लाशों का अपमान हुआ। दरिया में लाशें बहा दी गईं। कुत्तों को लाशें खाते हुए देखा गया। भाजपा हवा हवाई बातें करती है। जुमलेबाजी करती है। देश के हाकिम हैं उन्हें देख कर मुझे आगे और अंदेशा है कि आने वाले समय में और भी आसमानी आफतें आ सकती हैं। देश की 99 फीसदी आबादी धार्मिक है। लोग मानते हैं कि दुनिया को चलाने वाला और इंसाफ करने वाला कोई और है। जब जमीन वाला इंसाफ नहीं करता है तो आसमान वाला इंसाफ करता है। जब वह इंसाफ करता है तो कोई इफ एंड बट नहीं होता है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed