फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NTPC Exam: Help desk made for candidates in Railway Board

एनटीपीसी परीक्षा : रेल मंडल में अभ्यर्थियों के लिए बनीं हेल्प डेस्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
NTPC Exam: Help desk made for candidates in Railway Board
मुरादाबाद। देशभर में अलग अलग स्थानों पर रेलवे एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके दृष्टिगत रेलवे बोर्ड ने एनटीपीसी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की शिकायतें और सुझाव दर्ज करने के लिए उत्तर रेलवे ने विभिन्न रेल मंडलों में अलग-अलग स्टेशनों पर हेल्प डेस्क तैयार की हैं। हर यूनिट पर एक कंट्रोल इंचार्ज बनाकर आउट रीच कैंप खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में देहरादून, रुड़की, बरेली, मुरादाबाद में यह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अभ्यर्थी 16 फरवरी तक रोजाना सुबह 11 से शाम चार बजे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरीके से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक बेबसाइट rrbcommittee@railnet.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मुरादाबाद रेल मंडल में हेल्प डेस्क की मानीटरिंग के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी नरदेव कुमार का कहना है कि मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित हो चुकी हैं। अभी तक कोई शिकायत या सुझाव प्राप्त नहीं हुए हैं। यदि कोई शिकायत या सुझाव प्राप्त होगा तो रेलवे बोर्ड को उससे अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed