फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nss camp in gk college

गोकुलदास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
nss camp in gk college
मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में छठवां दिन नारी सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक शिल्पी सक्सेना के द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का बहुत अच्छा साधन है। इसलिए अपनी दिनचर्या का प्रारंभ योग से करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेनू शर्मा और डॉ शेफाली अग्रवाल ने बताया कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखता है। दूसरों को योग सिखाकर आय की जा सकती है। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने डोर टू डोर जाकर मोहल्ले की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में मुरादाबाद की एसडीएम चारूल यादव ने महिलाओं एवं युवतियों को उनकी सुरक्षा के लिए बने कानूनों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में महिलाओं और पुरुषों को एक समान अधिकार प्राप्त है, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां महिलाओं के साथ पक्षपात होता है। प्राचार्या प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने कहा कि एक महिला और एक लड़की होना बहुत गर्व की बात है। इसके लिए हमारे देश के विकास में महिलाओं के महत्व और अधिकार के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए मातृ दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे कई कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उप प्राचार्या डॉ अंजना दास ने कहा कि यदि आप एक महिला हैं तो इसके लिए आप सब को अपने अधिकारों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शेफाली अग्रवाल, डॉक्टर रेनू शर्मा, अलीशा, आफरीन, जुबिया, ईशा शर्मा, शैली, श्रद्धा, तस्मिया, शिवि दानिया, सदफ, गुनगुन, आंचल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed