{"_id":"661c60ed2471c4c5f00d1504","slug":"nsa-imposed-on-three-accused-in-anuj-chaudhary-murder-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-381986-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अनुज चौधरी हत्याकांड के तीन आरोपियों पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अनुज चौधरी हत्याकांड के तीन आरोपियों पर लगा रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीएम की संस्तुति के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि 10 अगस्त को शूटरों ने गोली मारकर अनुज चौधरी की हत्या कर दी थी।
संभल जिले के एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट में रहते थे। दस अगस्त 2023 की शाम करीब छह बजे अपार्टमेंट के अंदर वह अपने दोस्त के साथ टहल रहे थे। इसी समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर अनुज की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात को मझोला के मोहल्ला ब्रह्मपुरी जयंतीपुर में रहने वाले बिजनौर के नहटौर थाना के गांव खजूरा निवासी सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, गजरौला के अवंतिका काॅलोनी आजादनगर निवासी सुशील शर्मा उर्फ गोलू और कटघर के डबल फाटक भदौड़ा निवासी आकाश उर्फ गटुआ ने अंजाम दिया था। 22 अगस्त 2023 को सिविल लाइंस और मझोला पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तीनों शूटर पेशेवर हैं। इनके खिलाफ कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। 10 अगस्त 2023 को जब आरोपियों ने सरेआम हत्याकांड को अंजाम दिया था तो इस घटना से आसपास के जिलों में सनसनी फैल गई थी। आम लोग भयभीत हो गए थे। इसी कारण आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई के लिए मझोला थाना पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की। एसएसपी ने रिपोर्ट डीएम मानवेंद्र सिंह के पास भेजी थी। इसी आधार पर डीएम ने तीनों शूटरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। इससे पहले इसी हत्याकांड में शामिल सिविल लाइंस के प्रकाश एनक्लेव में रहने वाले छजलैट के गांव किशनपुर निवासी साजिशकर्ता कमलवीर पर भी रासुका लगाई गई थी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन